दवा निर्यात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी पर ध्यान नहीं दें प्रधानमंत्री: संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

मुम्बई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी पर ध्यान नहीं देने की अपील की कि यदि भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा का निर्यात नहीं किया तो अमेरिका बदले की कार्रवाई करेगा। कोरोना वायरस के मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलायी गयी विभिन्न नेताओं की बैठक में शामिल होने के बाद यहां राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है क्योंकि यह एकमात्र विकल्प है। 

इसे भी पढ़ें: मिली दवाई तो दुनिया हुई मोदी की मुरीद, ट्रंप बोले महान, ब्राजील के राष्ट्रपति ने बताया संजीवनी लाने वाला हनुमान

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, कह- विदेश नीति में डर कर फैसला करना देशवासियों का अपमान

राउत ने कहा कि यदि अमेरिका भारत से दोस्त के रूप में मदद मांगता है तो सहायता देना कर्तव्य बन जाता है लेकिन धमकी देना हमारे देश का अपमान है और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। शिवसेना के संसदीय दल के नेता ने पीटीआई से कहा कि उन्होंने पार्टी की ओर से अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से निपटने में सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह