विपक्षी पार्टियों पर बरसे मोदी, बोले- चौकीदार कभी नहीं करता अन्याय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस दिखाया है, चाहे वह जमीन हो, आसमान हो या फिर अंतरिक्ष हो। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुकाबला एक निर्णायक सरकार और एक अनिर्णायक अतीत के बीच है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि भारत ने एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए उपग्रह भेदी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ एक दमदार ‘‘चौकीदार’’ है और दूसरी तरफ, दागदारों की भरमार है। उन्होंने कहा कि भारत ने मन बना लिया है कि उसे किसके लिए मतदान करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अपने काम का हिसाब दूंगा, लेकिन साथ ही अपने विरोधियों से भी हिसाब मागूंगा।... एक ‘चौकीदार’ कभी अन्याय नहीं करता। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भाषण की शुरूआत की। चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह की पार्टी रालोद ने इस चुनाव में बसपा और सपा के साथ गठबंधन किया है। 

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज