गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से PM ने की बात, कहा- गरीब के सशक्तिकरण को दी जा रही प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Aug 03, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी लोगों तक मदद पहुंचाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने हमारी बहनों, हमारे किसानों, हमारे गरीब परिवारों के हित में हर योजना को सेवाभाव के साथ जमीन पर उतारा है। आज गुजरात के लाखों परिवारों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एक साथ मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। आजादी के बाद से ही करीब-करीब हर सरकार ने गरीबों को सस्ता भोजन देने की बात कही थी। सस्ते राशन की योजनाओं का दायरा और बजट साल दर साल बढ़ता गया, लेकिन उसका जो प्रभाव होना चाहिए था, वो सीमित ही रहा। मोदी ने आगे कहा कि देश के खाद्य भंडार बढ़ते गए, लेकिन भुखमरी और कुपोषण में उस अनुपात में कमी नहीं आ पाई। इसका एक बड़ा कारण था- प्रभावी डिलिवरी सिस्टम का ना होना। इस स्थिति को बदलने के लिए साल 2014 के बाद नए सिरे से काम शुरू किया गया। नई टेक्नोलॉजी को इस परिवर्तन का माध्यम बनाया गया। करोड़ों फर्जी लाभार्थियों को सिस्टम से हटाया गया। राशन कार्ड को आधार से लिंक किया गया। सरकारी राशन की दुकानों में डिजिटल टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया गया। आज दुनियाभर में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की प्रशंसा हो रही है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि भारत अपने 80 करोड़ से अधिक लोगों को इस महामारी के दौरान मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रहा है।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे