संसदीय दल की बैठक में वंशवाद को लेकर पीएम का कड़ा संदेश, किसी के परिवारवालों को टिकट न मिलने की जिम्मेदारी मेरी

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए परिवारवाद की राजनीति को लेकर कड़ा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। इसके साथ ही जनता के बीजेपी के प्रति भरोसे को लेकर दावा किया कि हम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ते हैं इसलिए लोग बीजेपी के विचारों पर मुहर लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने किया 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म का जिक्र, बोले- लंबे वक्त तक...

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की है। इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को लखनऊ से टिकट नहीं दिया गया था। जबकि सांसद ने अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए अपनी सदन की सदस्यता तक को कुर्बान करने की बात कही थी।  

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने SIR विरोध रैली में COJP की मौजूदगी पर साधी चुप्पी

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई