बुरेवी तूफान: PM ने की तमिलनाडु और केरल के CMs से बात, दिलाया पूरी मदद का भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ के कारण इन राज्यों के कई हिस्सों में बन रहे हालात पर चर्चा की। मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने राज्य के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रही परिस्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार तमिलनाडु को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।’’ केरल के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रहे हालात पर विजयन के साथ उनकी चर्चा हुई है और केंद्र सरकार केरल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं केरल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंकाहै। विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।

प्रमुख खबरें

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन