प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की टीम को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडर (विक्रम) को उतारने और वहां रोवर (प्रज्ञान) को तैनात करने का इतिहास रचने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक भाजपा विशाल रोड शो आयोजित करके प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 26 अगस्त को आ रहे हैं। हम बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत करेंगे और एचएएल हवाई अड्डा पर 6000 से अधिक लोग एकत्र होंगे। वह बेंगलुरु के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था। अशोक ने कहा कि पिन्या के पास लगभग एक किलोमीटर का रोड शो आयोजित करने की योजना है और हवाई अड्डा पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा होगा। इसके पहले आज दिन में इसरो ने ऐलान किया कि लैंडर से उतरकर रोवर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi