आज के दिन को PM ने बताया ऐतिहासिक, कहा- Healthy Wealthy Future के लिए सबकी भागीदारी जरूरी

By अंकित सिंह | Oct 21, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान(एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज़ हो गया है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का मज़बूत सुरक्षा कवच है। ये उपलब्धि भारत और भारत के प्रत्येक नागरिक की है। मोदी ने कहा कि आज जब हम देश के हर ज़िले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज बनाने पर बल दे रहे हैं तो इसमें निजी क्षेत्र की भूमिका भी बहुत अहम है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि जब मरीज़ को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ़्त में इलाज मिलता है तो उसकी सेवा होती है। ये सेवाभाव ही है जिसकी वजह से हमारी सरकार ने कैंसर की लगभग 400 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। आजादी के इस अमृत काल में एक सशक्त हेल्थ केयर सिस्टम विकसित करने की दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक फैले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ई-संजीवनी द्वारा टेलीमेडिसिन सुविधा,ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, नए मेडिकल संस्थानों का निर्माण ऐसे ही काम देश के कोने-कोने में चल रहा है।

 

प्रमुख खबरें

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी