प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की ‘लैडिंग’ का श्रेय लिया, लेकिन इसरो का सहयोग करने में विफल रहे: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2023

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का श्रेय ले रहे हैं, लेकिन वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसके वैज्ञानिकों का सहयोग करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कुछ खबरों का हवाला दिया जिनमें दावा किया कि अंतरिक्ष विभाग के बजट में कटौती की गई और ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) इंजीनियरों को कई महीने का वेतन नहीं मिला। वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘चंद्रयान लैंडिंग का उत्साह और गर्व लंबे समय तक हमारे साथ बने रहेगा। इसरो अध्यक्ष डॉक्टर सोमनाथ के नेतृत्व ने वास्तव में इतिहास रचा और हम उन्हें और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हैं।

वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘‘ये हमारे देश के हीरो हैं, ये विश्वस्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम चलाते हैं, लेकिन आपको इनकी प्रतिभा और मेहनत की कोई कद्र नहीं है। जले पर नमक छिड़कने के लिए आप (प्रधानमंत्री) उस क्षण सुर्खियों में आए जो वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का क्षण था।’’इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

प्रमुख खबरें

UFC 330: Islam Makhachev ने कायम रखा Welterweight में दबदबा, Carlos Prates या Michael Morales से होगी अगली भिड़ंत?

Michael Phelps ने Beijing Olympics में 8 स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास, जानें 17 अगस्त का इतिहास

Karnataka के हनूर में 3 लोगों की मौत पर भड़का जनआक्रोश, वनकर्मियों पर FIR दर्ज

Bangladesh: PM Tariq Rahman के भारत दौरे के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी