राज्यों को विश्वास में लेकर अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करें प्रधानमंत्रीः अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश में आर्थिक संकट के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यों को विश्वास में लेकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, केंद्र और राज्‍य सरकारें मिलकर देश की अर्थव्यवस्था सुधारने का काम करें तो ज्‍यादा बेहतर होगा क्‍योंकि देश में आर्थिक संकट की स्थिति है। डॉलर लगभग 80 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। आज हम सब को चिंता होनी चाहिए कि हम किस दिशा में जा रहे हैं, किस दिशा में जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'शिक्षा और स्वास्थ्य में हम पूरे मुल्क में नंबर एक', अशोक गहलोत बोले- राइट टू हेल्थ का ला रहे बिल

उन्‍होंने कहा, पहली बार मैं देश में अलग तरह का माहौल देख रहा हूं। अभी इतना कहना चाहूंगा कि अभी समय है (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी के लिए। उनको बड़ा दिल रखकर विपक्ष को भी साथ लेना चाहिए। सब सरकारें मिलकर ही आर्थिक संकट के हालात को ठीक कर सकती हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि संकट के इस दौर में राज्यों की मदद करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है। राजस्थान में रोजगार के सवाल पर गहलोत ने कहा, सरकार बनने के बाद हमने अब तक 1.25 लाख नौकरियां दी हैं। लगभग 1.20 लाख भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है। वहीं एक लाख नौकरियों की घोषणा मैंने वित्त वर्ष 2022-23के बजट में की है। इस तरह लगभग तीन लाख सरकारी नौकरियां लगी हैं। उन्‍होंने यहां राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) का उद्घाटन किया। 

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video