पीएमसी बैंक: ईडी ने छह स्थानों पर छापे मारे, धनशोधन के आरोप लगाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक मामले में कथित फर्जीवाड़े की जांच के तहत मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में छह स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे और धनशोधन का एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज की जिसके बाद छापे मारे गए। 

आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की शिकायत के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के अनुसार वर्ष 2008 के बाद से बैंक को 4,355.46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।प्राथमिकी में पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयम सिंह, प्रबंधक निदेशक जॉय थॉमस, एचडीआईएल के एक निदेशक और अन्य अधिकारियों के नाम हैं।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही