PML-N प्रमुख शहबाज शरीफ और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

लाहौर। एक जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल) के प्रमुख और नेशनल एसेम्बली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ के खिलाफ पंजाब का मुख्यमंत्री रहने के दौरान पद के दुरुपयोग के लिये आरोप तय किया।डॉन अखबार की खबर है कि शहबाज के बेटे और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा के खिलाफ भी अदालत ने रमजान सुगर मिल्स मामले में आरोप तय किया है। अखबार के अनुसार शहबाज और हमजा ने उनके विरूद्ध तय किये गये आरोपों में खुद को बेगुनाह बताया। उन पर पद के दुरुपयोग और सरकारी धन के अवैध इस्तेमाल का आरोप है।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान न्यायाधीश नजामुल हसन ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के अभियोजक से जानना चाहा कि दरअसल रमजान सुगर मिल्स मामला है क्या, इस पर विशेष सरकारी वकील वारिस अली ने जवाब दिया कि मिल के नाले के लिये सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया है। इस मिल के निदेशक हमजा हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में 2018 में आतंकी घटनाओं में आई 21 फीसदी की कमी: रिपोर्ट 

जवाबदेही ब्यूरो के अनुसार नाले के लिए 20 करोड़ रुपये पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज ने जारी किये। शहबाज 2013 से 2018 तक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के पार्टी के शीर्ष पद और सार्वजनिक पद के लिये अयोग्य ठहराए जाने के बाद शहबाज पीएमएल एन के अध्यक्ष बने।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार