पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को लगा बड़ा झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अनिल देशमुख को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। धनशोधन मामले में अदालत ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश ने कहा कि पहली नजर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता (एनसीपी) के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। ऐसे में कम से कम 14 दिनों तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहेंगे।

महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में 2 नवंबर, 2021 को गिरफ्तार किया था। ऐसे में उन्होंने 130 दिनों से ज्यादा जेल में बिताए हैं। जनवरी में अनिल देशमुख ने सीआरपीसी की धारा 167 के तहत डिफ़ॉल्ट जमानत की मांग की थी लेकिन उन्हें अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश