नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तंभ के अनावरण को ओवैसी ने बताया गलत, बोले- PMO ने सभी संवैधानिक नियमों का किया उल्लंघन

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का सोमवार को अनावरण किया। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से सभी संवैधानिक मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

कितनी है अशोक स्तंभ की ऊंचाई ?

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में नए संसद भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी छत पर बने 20 फीट से ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9,500 किलो वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह इस साल के आखिर में नए संसद भवन में कामकाज शुरू होने से पूर्व पहला बड़ा मील का पत्थर है।

अधिकारियों के मुताबिक नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तंभ को स्थापित करने की प्रक्रिया क्ले मॉडलिंग और कम्प्यूटर ग्राफिक्स से लेकर कांस्य की ढलाई और पॉलिश तक 8 विभिन्न स्तरों से गुजरी है। प्रधानमंत्री ने निर्माण स्थल पर एक धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की और उनसे कहा कि उन्हें अपने काम पर गर्व होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत