रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात पर PMO का बयान, मोदी ने दोहराई तुरंत हिंसा समाप्ति की बात

By अंकित सिंह | Apr 01, 2022

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 2 दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक रूस के विदेश मंत्री ने नरेंद्र मोदी को यूक्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता भी शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हिंसा के शीघ्र समाप्ति के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने के लिए भारत की तत्परता से भी अवगत कराया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी बताएं कि रूसी विदेश मंत्री ने दिसंबर 2021 में आयोजित भारत रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए निर्णय की प्रगति पर प्रधानमंत्री को अपडेट किया। इससे पहले भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। अपने बयान में रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा है कि हम भारत को किसी भी सामान को आपूर्ति करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रूस और भारत के बीच अच्छे संबंध है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह भी कहा कि यदि भारत चाहे तो वह अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के प्रति अपने ‘‘न्यायसंगत और तर्कसंगत’’ दृष्टिकोण के साथ यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को हल करने के लिए शांति प्रयासों का समर्थन कर सकता है। उन्होंने संघर्ष के मुद्दे पर नयी दिल्ली की ‘‘स्वतंत्र’’ स्थिति की सराहना करते हुए यह बात कही।

प्रमुख खबरें

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन

झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं की Ranchi में पुलिस से झड़प, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM E-Drive Scheme 2028 तक बढ़ी, लेकिन Electric Two-Wheeler पर मिलने वाली Subsidy हुई आधी