By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2026
गौरतलब है कि पीरियड्स आने से पहले महिलाओं के शरीर और मूड में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ महिलाओं में पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले होने लगता है। वहीं, कुछ महिलाओं को ये लक्षण 1-2 हफ्ते पहले से महसूस हो सकते हैं।
क्या होते हैं PMS के सामान्य लक्षण?
- दरअसल, PMS के लक्षण खासतौर पर पीरियड्स शुरु होने से करीब एक-दो हफ्ते पहले दिखाई दे सकते हैं और पीरियड्स शुरु होने के बाद कम होने लगते हैं। वैसे इसके लक्षण काफी सामान्य है, जैसे कि पेट फूलना, हल्का पेट दर्द, सिरदर्द, ब्रेस्ट पेन या सेंसिटिविटी, थकान, नींद में बदलाव और मूड स्विंग्स शामिल हैं।
- इस दौरान कुछ महिलाओं को मीठा या नमकीन खाने की अधिक इच्छा होती है। यदि इसके लक्षण हर महीने आपको समान नजर आ रहे हैं और पीरियड्स शुरु होने के बाद ठीक हो जाते हैं, तो आपको इनके लिए परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।
किन Warning Signs को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?
- अगर आपको पीरियड्स से काफी पहले बहुत ही ज्यादा मूड स्विंग्स होता है, कई बार आपके लिए अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना भी काफी मुश्किल होता है और आप रोजमर्रा के कामों को करने में भी परेशानी महसूस हो सकती है, तो इसे PMS मानकर सहना भी ठीक नहीं है।
- यदि आपको बहुत ही तेज या लगातार पेल्विक दर्दएंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड या किसी अन्य हेल्थ कंडीशन से संबंधित माना गया है।
- हर महीने में पीरियड्स से पहले बहुत ज्यादा गुस्सा, एंग्जायटी या डिप्रेशन महसूस हो, तो इनके लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
- यदि आपको पीरियड से पहले ब्रेस्ट में कोई गांठ नजर आए, तो बाद में न हो, तो इसे भी नजरअंदाज न करें।
ध्यान दें कि यह लक्षण आपको बार-बार नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर को एक बार जरुर दिखाएं।