पीएनबी ने कर्ज की ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत अंक की कटौती की है। यह कटौती विभिन्न समयावधि के कर्ज के लिये की गयी है। पीएनबी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि यह कटौती एक मार्च 2019 से की गयी है। एक साल के कर्ज पर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत से कम कर 8.45 प्रतिशत कर दी गयी है। वहीं तीन साल की अवधि के कर्ज के लिये ब्याज दर कम कर 8.65 प्रतिशत होगी।

एक दिन/ एक महीना / तीन / छह महीने के लिये एमसीएलआर को भी 0.10 प्रतिशत कम कर क्रमश: 8.05 प्रतिशत, 8.10 प्रतिशत तथा 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है। आधार दर 9.25 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इससे पहले, आठ फरवरी को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: पीएसयू बैंकों में लिवाली से सेंसेक्स 181 अंक उछला, 35,695.10 अंक पर बंद हुआ

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने 2018-19 की अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत कम कर 6.25 प्रतिशत कर दिया। इससे बैंकों के लिये कर्ज सस्ता करने का रास्ता साफ हुआ।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए