हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्यकर्मियों के बीमा दावों का पीएनबी ने किया शीघ्र निपटारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्य कर्मियों के एक-एक करोड़ रुपये के जीवन बीमा दावों का शीघ्र निपटारा कर दिया है। तमिलनाडु के कुन्नूर शहर के पास आठ दिसंबर को एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें: अश्विन ने शास्त्री की एक प्रतिक्रिया को याद करते हुए कहा- लगा कि मुझे बीच भंवर में छोड़ दिया गया

पीएनबी बैंक ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 11 में दो सैन्य कर्मियों को पीएनबी रक्षक वेतन योजना के तहत कवर किया गया था। बैंक ने कहा, दोनों कर्मियों के बीमा दावों को पीएनबी अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से नामांकित व्यक्तियों को चेक सौंपकर बिना किसी देरी के तुरंत निपटाया गया।

प्रमुख खबरें

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम