PNB घोटाला: ED ने नीरव मोदी के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि हीरा कारोबारी तथा अन्य के खिलाफ यह आरोप पत्र मुंबई स्थित विशेष मनी लांड्रिंग रोधी कानून अदालत के समक्ष दायर किया गया है।एजेंसी ने इसमें अभियुक्तों के विरुद्ध जुटाये गये अतिरिक्त सबूतों और कुर्क की गई संपत्ति को रिकार्ड कराया है। अनुपूरक आरोप पत्र के ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

इसे भी पढ़ें: रूस से आखिर क्‍यों कम हथियार खरीदने लगा है भारत, जानें वजहें

ईडी ने नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के मामले में पिछले साल मई में पहला आरोप पत्र दायर किया था। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस शाखा में हुये कथित घोटाले की जांच कर रहे हैं। इसमें नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी तथा अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर ये एजेंसियां जांच कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए