गौरवान्वित करता राष्ट्रगान (कविता)

By प्रतिभा तिवारी | Jan 28, 2019

युवा कवयित्री प्रतिभा तिवारी की ओर से प्रेषित कविता 'गौरवान्वित करता राष्ट्रगान' में गणतंत्र दिवस और उससे संबंधित दृश्यों को झलकाया गया है।

 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस 

का सत्तरवां वर्ष 

संविधान की स्वतंत्रता को

हम याद करते हैं प्रतिवर्ष

शहीदों का शौर्य, वीरता 

और उनका संघर्ष

अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि 

माननीय राष्ट्रपति द्वारा

ध्वजारोहण साथ ही 

गौरवान्वित करता राष्ट्रगान 

हमारे शहीदों और वीरों का सम्मान 

तीनों सेनाओं के करतब

बढ़ाते हैं देश का मान 

सीमाओं पर लहू बहाते 

रक्षा करते वीर जवान

प्रांत अलग भाषा अलग 

फिर भी सबकी एक जुबान

अद्भुत कला है अद्भुत रंग 

ये है देश हमारा हिंदुस्तान

जय जवान, जय किसान, 

जय विज्ञान

राजपथ पर छटा बिखेरती

भारत के अनेक प्रांतों की झाकियां

वेशभूषा, सभ्यता, संस्कृति 

एकता और शक्ति की पक्तियां

अनेकता में एकता पिरोकर 

सबने मिलकर देश संवारा

हर तरफ है जय हिन्द का नारा 

भारत मां को नमन जो

हमें दिया है ये राष्ट्र पर्व प्यारा 

ससरिकाल, सलाम, नमस्ते 

ये है हिंदुस्तान हमारा 

                      

-प्रतिभा तिवारी

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis