सलाम है सेना के पराक्रम को (कविता)

By प्रतिभा तिवारी | Feb 26, 2019

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस अवसर पर कवयित्री प्रतिभा तिवारी ने एक कविता लिखी है जो हर भारतीय के मन के भावों को प्रकट करती है।

हमने पाकिस्तान को 

हमारी सेना का डर दिखाया 

सलाम है सेना के पराक्रम को 

चुनौती दी है, ललकारा है

आतंकवाद के आक्रमण को 

वायु सेना ने ईंट का जवाब 

पत्थर से दिया है 

अब हिन्दुस्तान ने 

आतंकवाद के दुर्भाग्य का 

तय मुकद्दर किया है 

आज मिराज ने पाकिस्तान की 

धरती पर आग उगल दिया 

सम्मान से हिंदुस्तान की धरती 

और गौरव से आसमान छू लिया 

पहले मांगे सबूत, फिर गीदड़ भभकी

हार कर तूने मांगा था एक मौका 

ले तेरे आतंकवाद की बाल पर 

कुछ चौका और छक्का 

ये तो एक नमूना था 

ये तो हमारी सेना का 

हमारी भारत मां का एक नगीना था 

दुधनियाल, शरदी, लीपा, काहुट 

कोटली, लैंजोट, नीकियाल, जूरा 

केल, अठमुका, पछीबन चाम, कहुता,

मंधौर, खुरेटा "बालाकोट" 

ये तो बस शुरुआत है 

21 मिनट में तुझे दी ये सौगात है 

तो सोच पाकिस्तान 

हमारी क्या औकात है 

ये बदला नहीं हमारे शहीदों को 

सम्मान और श्रद्धांजलि है 

अभी नहीं बुझी है 

अभी भी धधक रही 

हमारे अंदर की जो आग है 

तेरे पालतू आतंकवादियों ने 

हमला किया कायरता से 

ले उन्हें मिटाने हम 

तेरे घर में घुसकर आए 

खुलेआम निर्भयता से 

हमारी सेनाओं को सत सत नमन 

और कोटि कोटि प्रणाम है 

पाकिस्तान तू क्या समझेगा बलिदान 

तू तो आतंकवाद का गुलाम है 

-प्रतिभा तिवारी

प्रमुख खबरें

Karnataka के पूर्व सीएम Siddaramaiah का बड़ा फैसला, 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Commonwealth Games 2026 में इतिहास दोहराने उतरेंगे Neeraj Chopra, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी

Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा

Nepal जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज! अब ₹200 और ₹500 के नोट ले जा सकेंगे साथ