जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा--दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 21, 2022

धर्मशाला ।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 30 वर्ष पूर्व जब भाजपा ने वीपी सिंह के साथ मिल कर सरकार बनाई थी तो कश्मीरी पंडितों के साथ किस तरह अन्याय हुआ था और उनको पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा था। आज इतने  वर्षों बाद  द कश्मीर फाइल्स  फ़िल्म को मोहरा बना कर भाजपा नेता क्या संदेश देना चाहते हैं।

दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया और आज फ़िल्म के माध्यम से साम्प्रदायिक माहौल को ख़राब करने की कोशिश की जा रही है।  दीपक शर्मा ने दावा किया कि यूपीए सरकार ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के लिए 5242 आवास बनवाए  इसके अलावा पंडितों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी इसमें पंडितों के परिवार के छात्रों को 1168 करोड़ की स्कॉलरशिप और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं।  बीजेपी समर्थित वीपी सिंह सरकार दिसंबर 1989 में सत्ता में आई  पंडितों का पलायन अगले महीने जनवरी 1990 में शुरू हुआ। बीजेपी ने कुछ नहीं किया और नवंबर 1990 तक वीपी सिंह का समर्थन करना जारी रखा ।

इसे भी पढ़ें: सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्तिथि में भरा राज्यसभा का नामांकन

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा आज जनता की ज़रूरत और समस्याओं पर सरकार मौन है।महंगाई, बेरोजगारी,आर्थिक कु प्रबन्धन जैसे अहम विषयों पर जनता आक्रोशित है और भाजपा सरकार से जवाब चाहती है । ऐसे में इन सब ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की भाजपा सरकार नाकाम कोशिश कर रही है।यह न केवल शर्मनाक है बल्कि निंदा जनक भी है।

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!