PoK भारत का क्षेत्र है, पाक पीएम के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय की दो टूक- बातचीत के लिए आतंकमुक्त माहौल बनाना होगा

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2023

देशों के बीच बातचीत को लेकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की भारत पर टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने रिपोर्टें देखी हैं। भारत का रुख इस बात पर कायम है कि हम सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं...लेकिन इसके लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का क्षेत्र है और बातचीत के लिए आतंकमुक्त माहौल  बनाना होगा। आतंक पर कार्यवाही होने पर ही बातचीत करेंगे। सीमा हैदर मामले पर बागची ने कहा कि इसे एजेंसियां देख रही हैं। अंजू का मामला विदेश नीति से जुड़ा नहीं है। अंजू निजी तौर पर पाकिस्तान गई है। 

इसे भी पढ़ें: Misbah-ul-Haq को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद हफीज का भी मिलेगा साथ

अरिहा शाह के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम इस मामले को उच्च प्राथमिकता दे रहे हैं... हमने इस संबंध में इस सप्ताह जर्मन राजदूत को बुलाया है। हमने जर्मन अधिकारियों से बच्ची को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कहा है। हम जर्मन अधिकारियों के संपर्क में हैं। हरियाणा की घटना पर अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आप हिंसा को रोकने और शांति बहाल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत हैं। विदेश विभाग की जो टिप्पणियाँ हमने देखीं उनमें यह भी शामिल है उसी तरह...हम सामान्य स्थिति और शांति की वापसी देखना चाहेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार