पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई निहायत गलत: मुख्यमंत्री केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों को रविवार को पुलिस हिरासत में लिये जाने की निंदा की और इसे ‘निहायत गलत’ कृत्य करार दिया। दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘महिला महापंचायत’ के लिए नये संसद भवन की तरफ बढ़ने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को हिरासत में ले लिया। केजरीवाल ने मलिक की ओर से साझा किये गये उस ट्वीट पर रिट्वीट किया जिसमें दिखाया गया है कि लंबी झड़प के बाद पुलिस पहलवानों को घसीटकर ‘बंदी वाहन’ में ले जा रही है। केजरीवाल ने लिखा, ‘‘देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार निहायत गलत और निंदनीय है।’’

इसे भी पढ़ें: Democracy केवल इमारतों से नहीं, जनता की आवाज़ से चलता है: खरगे

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें से एक यौन अपराधाों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, जबकि दूसरी प्रथमिकी महिला पहलवानों का शील भंग करने से संबंधित है। सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते विरोध करने वाले पहलवान भी ये परीक्षण कराएं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट