दिल्ली में पुलिस का एक्शन, 12 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

By अंकित सिंह | Mar 12, 2025

दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12 से ज़्यादा बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। ये बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। इनके पास से कई दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इससे पहले राजधानी में बांग्लादेशी नागरिकों सहित प्रवासियों के अनधिकृत प्रवास पर बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए, दिल्ली पुलिस ने वैध भारतीय दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: डिवाइडर से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

असम में चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश भेज दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान अब्दुल कबीर, बोधिउर रहमान, मोहम्मद तैयब और अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। सोमवार मध्यरात्रि के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चार अवैध घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया... घुसपैठ से निपटने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए असम पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया। टीम का शानदार काम।’’

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है