कानपुर में बवाल के बाद पुलिस का एक्शन शुरू, जानें अब कैसी है स्थिती

By अंकित सिंह | Jun 04, 2022

शुक्रवार को कानपुर के बेकनगंज इलाके में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस लगातार इलाके में मार्च कर रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि बिना ढ़िलाई के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। पुलिस इसमें पीएफआई कनेक्शन भी निकाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

इसे भी पढ़ें: पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस सख्त, 18 लोगों को हिरासत में लिया, षडयंत्रकारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर नगर में जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोगों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंके जाने के बाद वहां कुछ इलाकों में हिंसा हुई। इससे पहले लखनऊ में एडीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने दुकान बंद करने का प्रयास किया जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया जिसको लेकर टकराव और पत्थरबाजी की घटना हुई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। उन्होंने कहा था कि उपद्रवियों के साथ षड्यंत्रकारियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन