गुड़गांव में पद्मावत के विरोध में हिंसा को लेकर 42 गिरफ्तार: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2018

गुड़गांव। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के खिलाफ हिंसा करने और एक स्कूल बस पर महला करने के के मामले में गुड़गांव में कम-से-कम 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। करणी सेना के नेता ठाकुर कुशलपाल सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

गुड़गांव पुलिस के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विभाग ने हिंसक घटनाओं में कथित संलिप्तता को लेकर 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 14 लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रवीन्दर कुमार ने बताया कि हिंसा की जांच कर रहे गुड़गांव पुलिस के विशेष जांच दल ने सोहना में सिलानी मोड़ से चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि वे मेवात के गांव उलेटा रोज का मेव के रहने वाले हैं।

 

कुमार ने बताया, ‘‘फिल्म के विरोध में प्रदर्शन के सिलसिले में गुड़गांव पुलिस ने अभी तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ कुमार ने बताया कि विशेष जांच दल ने करणी सेना के नेता ठाकुर कुशलपाल को भी हिंसा में उनकी भूमिका पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 

उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है कि मुस्लिम युवाओं को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों को एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

प्रमुख खबरें

केरल में एलडीएफ नेता पर हमले के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Delhi Bans Tandoor | तंदूरी रोटी, चिकन-सोया चाप जैसी चीजों का दिल्लीवाले अब नहीं ले पाएंगे मजा! दिल्ली सरकार ने निकाल ये कड़ा आदेश

मोगैम्बो के रिकॉर्ड में नाम बदलने के अलावा कुछ भी नहीं..., बीके हरिप्रसाद ने PM Modi पर कसा तंज

दिल्ली-NCR में आज भी प्रदूषण का कहर, कई कांग्रेस नेताओं ने संसद में पेश किया स्थगन प्रस्ताव