दिल्ली में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, बिना वैध दस्तावेजों के रहने का आरोप

By अंकित सिंह | May 16, 2025

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने औचंदी गांव से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। उनके पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली में लगातार अवैध रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान जारी है। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: बेरोजगार हुए शिक्षकों का विरोध प्रद्रशन जारी, शिक्षा विभाग मुख्यालय का किया घेराव

पुलिस ने बताया कि इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए आवश्यक कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। महिलाओं को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। यह कार्रवाई शहर में रह रहे अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने के लिए जारी अभियान के हिस्से के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस