झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

 गिरिडीह पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने वीडियो में झारखंड के दो मंत्रियों की हत्या की धमकी दी थी। गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को पटना में गिरफ्तार किया गया। मिश्रा ने वीडियो में दावा किया था कि उसके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंध हैं।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिमल कुमार ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिश्रा ने शहरी विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी।

कुमार ने कहा, गिरिडीह के एक निवासी द्वारा युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद हमने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी जानकारी और खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि मिश्रा का किसी संगठित आपराधिक गिरोह से कोई संबंध नहीं है, लेकिन वह कई बार छोटे-मोटे अपराधों के लिए जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मिश्रा के खिलाफ धमकी देने और अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में चुनाव की घड़ी, प्रचार अभियान ज़ोरों पर

‘एक व्यक्ति-एक पद’ पर टिकी है भाजपा, नितिन नबीन ने बिहार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पवार परिवार के खिलाफ होगी CBI जांच? लावासा मामले में HC ने फैसला रखा सुरक्षित

1971 के मुक्ति युद्ध में पाकिस्तान पर विजय का जश्न, बांग्लादेश ने मनाई जीत की 54वीं वर्षगांठ