Ballia में पुलिस ने दो तस्करों को 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2023

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार की सीमा से सटे जनेश्वर मिश्र सेतु पर एक बोलेरो कार से बिहार ले जाया जा रहा 22 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: Corona In Delhi: दिल्ली में हालात चिंताजनक नहीं, केजरीवाल बोले- सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है

तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो तस्करों-कमल किशोर पासवान और दुशन कुमार कमकर को 22 किलो 740 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!