By अभिनय आकाश | May 24, 2021
छत्तीसगढ़ में टूलकिट मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह से कथित टूलकिट मामले में पूछताछ करने पुलिस रायपुर में उनके घर पहुंची। जिसको लेकर रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और देश को बदनाम करने की जो साजिश कांग्रेस के माध्यम से टूलकिट के द्वारा सुनियोजित तरीके से की जा रही है, जब उसका पर्दाफाश हुआ तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एफआईआऱ दर्ज कराते हैं। ये पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के कार्यालय से संचालित होता है। हम इस मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे।