पुलिस ने 3 महिलाओं को निर्वस्त्र कर की पिटाई, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

नयी दिल्ली। असम के दिरांग जिले में पुलिस द्वारा तीन महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने और उनकी पिटाई किए जाने की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासन से कहा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसे कानून-व्यवस्था की रक्षा करने की जिम्मेदारी वाली पुलिस के लोगों की तरफ से अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में अनुच्छेद 371 पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस, जनता को करेगी लामबंद

महिला आयोग ने असम प्रशासन से कहा है कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे ऐसी कोई घटना नहीं हो। खबरों के मुताबिक असम पुलिस ने मंगलवार को अपने दो अधिकारियों पर महिलाओं का उत्पीडन करने, कपड़े निर्वस्त्र करने और पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह घटना पिछले हफ्ते असम के दिरांग जिले में घटित हुई। इनमें से एक महिला का दावा है कि वह दो महीने की गर्भवती थी और पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!