कश्मीर में पुलिस ने टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, आतंवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

श्रीनगर| पुलिस ने रविवार को कहा कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पिछले हफ्ते मोहम्मद शफी लोन की हत्या की साजिश में शामिल आतंकवादियों के चारसहयोगियों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आईएसआईएस से संबंधों के आरोप में कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार : एनआईए

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि, हत्या में शामिल आतंकवादियों का एक सहयोगी फरार है और कथित तौर पर आतंकवादी समूह में शामिल हो गया है तथा उसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार उर्फ ​​कोटरू के रूप में हुई है।’’

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि लोन की हत्या पाकिस्तान निवासी लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर लाला उमर के इशारे और निर्देश पर की गई। उन्होंने कहा, ‘‘नापाक साजिश को अंजाम देने के लिए साजिश शाहगुंड, हाजिन इलाके के लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) मॉड्यूल द्वारा रची गई थी। मॉड्यूल ने लक्ष्य की पूरी तरह से रेकी की और उसकी सभी गतिविधियों पर करीब से नजर रखी गई।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में नागरिकों की हत्या के खिलाफ आप ने कैंडल मार्च निकाला

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक