जांच की आड़ में पुलिस कुख्यात अपराधियों के घरों में जबरन नहीं घुस सकती : केरल उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि पुलिस को जांच की आड़ में संदिग्ध व्यक्तियों अथवा कुख्यात अपराधियों के दरवाजे खटखटाने या रात में उनके घरों में घुसने का कोई अधिकार नहीं है।

याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और उससे संबंधित सभी कार्यवाही को रद्द कर दिया और कहा कि ‘‘जांच की आड़ में, पुलिस कुख्यात अपराधियों के दरवाजे नहीं खटखटा सकती या उनके घरों में जबरन घुस नहीं सकती।’’

अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि घर की अवधारणा ‘‘आवास के रूप में अपनी भौतिक अभिव्यक्ति से परे है और भावनात्मक एवं सामाजिक आयामों के एक समृद्ध ताने-बाने को समेटे हुए है।’’

इसने कहा, ‘‘दूसरे शब्दों में, हर आदमी का घर उसका महल या मंदिर होता है। किसी व्यक्ति के जीवन के अधिकार में गरिमा के साथ जीने का अधिकार शामिल है और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

Supreme Court की पत्रकार को बड़ी राहत, Ram Mandir चंदा विवाद रिपोर्ट के बाद दर्ज FIR पर मिली Interim Protection

Raksha Bandhan 2026: एक से ज्यादा भाई हों तो किसे पहले बांधें राखी? जानें Traditional Rituals और नियम

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा