भिण्ड में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, महिला दलाल सहित 5 युवतियां और 7 युवक हुए गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

भिंड। मध्य प्रदेश की भिण्ड जिले की पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां एक होटल में रूम बकिंग के साथ कॉलगर्ल व शराब भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाकर होटल से 5 युवतियां और 7 युवक समेत दलाल को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 3 युवतियां छात्रा है जो कि बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई। वहीं दो कॉलगर्ल थी जिन्हें ऑन डिमांड बुलाया गया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आए कोरोना के 397 नये मामले, 35 लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक इस होटल को डीएसपी थापा पिछले एक महीने से निगाह रखे हुई थी। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सैक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। यहां कॉलगर्ल, सस्ते और महंगे दामों में उपलब्ध कराई जाती थी। कॉलगर्ल को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेजकर बुलाया जाता था। यह कॉलगर्ल व्यापारी या फिर रईसों के लिए बुलाई जाती थी।

इसे भी पढ़ें: बीना और बुधनी में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ

पुलिस के मुताबिक होटल में कॉलगर्ल से लेकर शराब भी सप्लाई होती आ रही थी। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व सील पैक बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यहां से एक डायरी भी जब्त की है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। वही पुलिस कार्यवाई के दौरान होटक का मैनेजर घनश्याम शर्मा चकमा देकर मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मैनेजर की मोबाइल लोकेशन के माध्यम से महिला दलाल के साथ मैनेजर को दबोचे के लिए धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पहुंची। जिसके बाद पुलिस को देख  मैनेजर छिप गया लेकिन पुलिस ने उसे ढूढ़कर गिरफ्तार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त