Manipur में Drug Raid के दौरान Police Commando शहीद, आरोपी ड्रग तस्कर गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2026

मणिपुर के थौबल जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को मोइजिंग खोंगकोक में पुलिस कमांडो टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मोहम्मद नाओबी (25) और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया, जब उनसे पूछताछ की जा रही थी, तभी आरोपी मोहम्मद नाओबी ने अचानक खोइरोम सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। खोइरोम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 9.15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया, गहन तलाशी अभियान के बाद मुख्य आरोपी मोहम्मद नाओबी को गुरुवार सुबह करीब 8.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card जारी, 17 सितंबर 2026 को होगी परीक्षा

UPI और RuPay से 2000 रुपये तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी किया निर्देश