पाकिस्तान में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक पुलिस कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद हमलावरों ने ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल कुद्दुस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

कांस्टेबल कुद्दुस यहां वजीर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के साथ पहरेदार के रूप में तैनात थे और हमले के तुरंत बाद पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची तथा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

डीपीओ कुलाची ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किए गए हैं। पाकिस्तान में पिछले साल से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है।

विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा नवंबर 2022 में सरकार के साथ अपने संघर्ष विराम को समाप्त कर दिए जाने के बाद यह हमले अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना