Lucknow में फंदे से लटका मिला सिपाही, पुलिस ने जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

लखनऊ के आलमबाग इलाके में शुक्रवार शाम एक सिपाही ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि आलमबाग इलाके में किराए के एक मकान में एक सिपाही ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के पिसावा गांव के निवासी आरक्षी बाल किशन (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी भर्ती 2019 बैच में हुई थी और वह वर्तमान में आलमबाग में तैनात थे। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा शुरुआती ओवरों में ही मैच पलटने की क्षमता

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर

Mercedes का Shanghai में डबल धमाल, Kimi Antonelli बने चैंपियन, George Russell ने हासिल किया दूसरा स्थान।

Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं