आतंकवादियों ने श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर हथगोला फेंका, कोई नुकसान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

श्रीनगर| आतंकवादियों ने सोमवार को यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की ओर एक हथगोला फेंका लेकिन इस हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, इस आतंकी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पीसीआर परिसर के बाहर के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

पीसीआर परिसर सिविल सचिवालय के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश