नसरुल्लाह के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 लोग जेल भेजे गए

By अजय कुमार | Oct 03, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बिना परमिशन के कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन करने वाले आयोजक समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो, जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंचाना मोहल्ले में मंगलवार शाम नसरुल्लाह के समर्थन में सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान इजरायल मुर्दाबाद के नारे भी लगे थे।

इसे भी पढ़ें: ईरान-इजरायल के बीच ऐलान-ए-जंग के अंतर्राष्ट्रीय प्रभावों को ऐसे समझिए

बता दें कि अमेठी में त्योहारों को लेकर धारा 144 लागू है। बिना किसी परमिशन के किसी भी प्रकार के जुलूस या प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक है। इसके बावजूद पुलिस को सूचना दिए बगैर लोगों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आयोजक को हिरासत में ले लिया। अमेठी के तिलोई इलाके के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बता दें कि नसरल्लाह को इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में एक बड़े हवाई हमले में मार गिराया था। शिया प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात हाथों में हसन नसरल्लाह की तस्वीर लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। आक्रोशित शिया मुसलमानों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पोस्टर भी जला दिया था। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद