Bengaluru में 'Cockroach Janta Party' पर एक्शन, गृह मंत्री Parameshwara बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2026

 कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था और अन्य प्रासंगिक पहलुओं का आकलन करने के बाद एक अज्ञात समूह (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार करने का स्वतंत्र निर्णय लिया। परमेश्वर ने यह बयान संवाददाताओं द्वारा पुलिस की ओर से रविवार को बेंगलुरु में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सम्मेलन के लिए अनुमति देने से इनकार करने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर दिया। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को जनता को टाउन हॉल के पास 24 मई को सीजेपी कर्नाटक इकाई द्वारा प्रस्तावित ‘शांतिपूर्ण मानव शृंखला’ कार्यक्रम में भाग लेने या सोशल मीडिया संदेशों को प्रसारित करने के खिलाफ चेतावनी दी।

उन्होंने संकेत दिया कि अनुमति देने या अस्वीकार करने में कानून व्यवस्था प्राथमिक कारण होती है। गृह मंत्री की यह टिप्पणी सीजेपी के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े विवाद और इस अटकलबाजी के बीच आई है कि क्या आयोजकों को सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक में लाडले मशक दरगाह में मार्च 2022 में हुई हिंसक घटना के दौरान लोगों के खिलाफ दर्ज दंगा मामलों को वापस लेने का फैसला किया है।

राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने इस फैसले को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। भाजपा के कदम पर परमेश्वर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘यह उन पर निर्भर है। हम इस बारे में उन्हें सलाह नहीं दे सकते।’’ मंत्रिमंडल में फेरबदल और राज्यसभा चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर परमेश्वर ने कहा कि ये फैसले पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त