सियालकोट रैली से पहले इमरान समर्थकों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, पीटीआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

By अभिनय आकाश | May 14, 2022

पाकिस्तान की पुलिस ने सियालकोट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) की रैली स्थल को खाली कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार शनिवार सुबह सियालकोट में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया गया। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई ने अनुमति के बिना ईसाई समुदाय के स्वामित्व वाले सीटीआई मैदान पर रैली आयोजित की थी जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस जगह को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने बरसाईं कई गोलियां

इकबाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि हम अभी उस जमीन पर खड़े हैं जो ईसाई समुदाय से संबंधित है। उन्होंने उच्च न्यायालय में एक रिट (याचिका) दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि इस आधार पर कोई राजनीतिक रैली नहीं की जाए। अदालत ने तब सियालकोट के उपायुक्त को दोनों पक्षों को सुनने और मामले का फैसला करने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा