कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नोएडा में पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

नोएडा (उप्र)। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा गौतमबुद्धनगर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा के संशोधित आदेश के दृष्टिगत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार रात पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से कोविड नियमों का पालन करने, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से भीड़ इकट्ठा न करने या प्रदर्शन आदि में शामिल न होने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव -- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के लिये महात्मा गांधी कई बार शिमला आये

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से धारा 144 के अंतर्गत किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन में शामिल ना होने, कोविड/रात्रि कर्फ्यू संबंधी नियमों का पालन करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 अग्रिम संशोधन होने तक 30 सितम्बर 2021 तक प्रभावी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma