मथुरा में खाली प्लॉट में बेच रहे थे मीट, नौ लोगों को किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर इलाके में खाली जमीन पर अवैध बूचड़खाना मिलने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिन्दू महासभा के गौरक्षक दल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 30 किलोग्राम गोश्त, कुल्हाड़ी, मांस काटने में इस्तेमाल धारदार हथियार, बिक्री के लिए इस्तेमाल की जाने वाली माप-तौल की सामग्री बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में रथ यात्रा उत्सव शुरू होते ही बढ़ाई गई सुरक्षा, उपराष्ट्रपति नायडू ने लोगों को दीं शुभकामनाएं

इस संबंध में गिरफ्तार नौ लोगों के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के प्रमुख कृष्णानगर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी राकेश यादव ने बताया, ‘‘पकड़े गए लोगों में कोतवाली क्षेत्र के सुखदेव नगर के इरसाद, सलीम, मिराज मोहम्मद, शाहिद, आजाद, आस मोहम्मद निवासी ज्योति नगर, मान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, भूरा निवासी दरेसी रोड, थाना गोविंद नगर एवं गुलफाम निवासी व्यापारियान मोहल्ला, थाना शेरगढ़ शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: GRAP 3 लागू, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल Hybrid Mode में चलेंगे

Kamal Haasan ने 5 साल की उम्र में जीता President Gold Medal, 19 बार मिला Filmfare Award

SIR विवाद पर Pralhad Joshi का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- बिना होमवर्क फैला रहे भ्रम

Kamal Haasan के 72वें जन्मदिन पर Pinarayi Vijayan ने दी शुभकामनाएं, प्रगतिशील मूल्यों की सराहना की