रिया चक्रवर्ती से रेप और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

By रेनू तिवारी | Jul 20, 2020

मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट शेयर की। इस तस्वीरे के शेयर करने के बाद रिया को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया। रिया चक्रवर्ती को लोगों मे कहा कि घड़ियाल के आंसू बहाना बंद करो। इसके अलावा कई यूजर्स ने उनके लिए काफी अपशब्दों का प्रयोग किया। ट्रोलर्स यहीं नहीं रुके उन्होंने रिया चक्रवर्ती को मैसेज बॉक्स में जाकर रेप करने और मारने की धमकी दी। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने उन मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करके हुए लिखा अब मैं चुप नहीं बैठूंगी। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए भी कहा। अब पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद इस मामले में कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें: बाहुबली के साथ नजर आएंगी पद्मावती! नाग अश्विन ने अनाउंस की मेगा बजट फिल्‍म

सांताक्रूज पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने कहा, ‘‘ हमने भादंव की धारा 507, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ चक्रवर्ती ने उन्हें भेजे गए घृणा भरे एक संदेश का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले माह आए इसी प्रकार के कई संदेशों को अनदेखा कर दिया लेकिन अब यह प्रताड़ना बर्दाश्त के बाहर है। रिया चक्रवर्ती अपने इन्स्टाग्राम पेज से ‘कमेंट्स सैक्शन’ को बंद कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग