Pakistan में पुलिस ने पंजाब प्रांत से टीटीपी के नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

पाकिस्तान की पुलिस ने रविवार को 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से नौ आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन से है। ये आतंकवादी लाहौर और पंजाब प्रांत समेत देश के अन्य हिस्सों में संवेदनशील प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने पिछले सप्ताह पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 54 खुफिया-आधारित अभियान चलाए। इसके बाद, उन्होंने 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से नौ टीटीपी के सक्रिय सदस्य हैं, दो सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी) और एक आतंकवादी इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़ा हुआ था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत