पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2024

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागरिक एवं मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों से भिड़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस और अर्धसैनिक रेंजर ने टीएलपी प्रदर्शनकारियों को रोका और उनकी एसआरएम के प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई। टेलीविजन और सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में पुलिस केपीसी के बाहर महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते देखी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें किए जाने और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सैयद असद रजा ने कहा, ‘‘दोनों समूहों से संबंधित प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा