जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने पर पुलिसकर्मी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2021

जम्मू| जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल से दु्र्घटनावश गोली चल जाने पर उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई, जब कांस्टेबल अजीत सिंह जांच चौकी पर ड्यूटी पर था। उन्होंने बताया कि उसे किश्तवाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती की

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा