समन के साथ दिल्ली के पूर्व मंत्री के घर पर पहुंची पुलिस, DCP ने कहा- पूछताछ के बाद संज्ञेय अपराध निकलने पर दर्ज होगा FIR

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2022

दिल्ली पुलिस ने आप नेता और विधायक राजेंद्र पाल गौतम को नोटिस जारी कर 'धर्मांतरण' कार्यक्रम से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ पहाड़ गंज स्टेशन आने का निर्देश दिया है। 5 अक्टूबर को शहर में एक 'धर्मांतरण' कार्यक्रम के संबंध में भाजपा द्वारा झूठे प्रचार का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के कार्यालय ने समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे को मंजूरी दे दी थी, जिसके फाइल अब राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया। बता दें कि पूर्व मंत्री को शनिवार (8 अक्टूबर) को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते हुए सुना गया, जहां हजारों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया। 

इसे भी पढ़ें: डीएएमईपीएल को भुगतान में मदद करें केंद्र, दिल्ली सरकार : डीएमआरसी

बता दें कि सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो होने के बाद आप मंत्री ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में हजारों लोगों को हिंदू देवताओं की निंदा करते हुए सुना गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसे उपराज्यपाल के पास भेज दिया था।  

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’