अयोध्या में रोडशो को लेकर पुलिस ने सपा सांसद डिंपल यादव, कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया

By Prabhasakshi News Desk | Jan 31, 2025

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) । समाजवादी पार्टी (सपा) की एक सांसद के खिलाफ एक रोडशो के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।। पुलिस सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर इनायत नगर पुलिस थाने में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में रोडशो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग सहित सरकारी आदेशों के उल्लंघन का आरोप है।

मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने कहा, सपा नेता डिंपल यादव के नेतृत्व में यहां बृहस्पतिवार को आयोजित रोडशो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रोडशो कुमारगंज से मिल्कीपुर तक निकाला गया और उसके कारण रायबरेली राजमार्ग के दोनों लेन पर यातायात जाम हो गया। उन्होंने कहा कि रोडशो में भारी भीड़ थी, जिससे क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतों की गिनती होगी।

प्रमुख खबरें

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं

न्यूजीलैंड दौरे के लिए Indian Football Team घोषित, बाहर हुए Gurpreet Singh Sandhu

श्रावस्ती में जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट, 1.74 लाख की Fake Currency बरामद

Delhi SIR: मतदाता सूची से छूटे 47.56 लाख लोगों के लिए Election Commission बनाएगा नए प्रपत्र