ज्योतिरादित्य सिंधिया के फेसबुक हैक वाले मामले पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तलाश अभी भी है जारी

By सुयश भट्ट | Jul 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फेसबुक अकाउंट हैक मामले में सिंधिया समर्थक एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि ग्वालियर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के सेक्शन 66 एवं 66C के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  एकाउंट हैक होने के बाद पुलिस की साइबर सेल एक्टिव हो गई है।

दरअसल सिंधिया के मोदी मंत्री मंडल में शामिल होने के बाद उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। जिसके बाद सिंधिया के पेज पर उनके वो पुराने भाषण के वीडियो अपलोड कर दिये जो कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ दिया था। वहीं बताया जा रहा है कि सिंधिया का फेसबुक पेज रात में लगभग 1 बजे हैक किया गया। समर्थकों ने सुबह सिंधिया को कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। जानकारी लगते ही सिंधिया ने एक्सपर्ट से अकाउंट का रिकवर कराया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप